ऑल इंडिया ओपन ब्रिज चैंपियनशिप–2026 का सफल समापन
All India Open Bridge Championship – 2026
व्रिक चक्रवर्ती–संबू नाथ सरकार पेयर्स में और धामपुर शुगर मिल्स टीम स्पर्धा में चैंपियन
चंडीगढ़, 14 अप्रैल: All India Open Bridge Championship – 2026: 14वीं स्टील स्ट्रिप्स ग्रुप ऑल इंडिया ओपन ब्रिज चैंपियनशिप–2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। पेयर्स मुकाबले में व्रिक चक्रवर्ती और संबू नाथ सरकार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि टीम मुकाबले में धामपुर शुगर मिल्स ने खिताब अपने नाम किया।
इस चैंपियनशिप में देशभर से करीब 50 टीमों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने मनोवैज्ञानिक, विश्लेषणात्मक और रणनीतिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस चैंपियनशिप का आयोजन पंजाब ब्रिज एसोसिएशन (पीबीए) द्वारा ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के तत्वावधान में किया गया।
व्रिक चक्रवर्ती और संबू नाथ सरकार ने 1080.26 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया और 55,000 रुपये की पुरस्कार राशि जीती।आशीष पान और नवीन कुमार ने 1078.53 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर 50,000 रुपये का पुरस्कार हासिल किया।
सुजीत भट्टाचार्जी और एस.के. बंद्योपाध्याय ने 1052.22 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया और 45,000 रुपये की पुरस्कार राशि जीती।
टीम स्पर्धा में धामपुर शुगर मिल्स ने 86.46 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। टीम के सदस्य अशोक कुमार गोयल, के.आर. वेंकटरमण, विनय देसाई, राजू टोलानी और अरुण एम. बापट को 1,10,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
रॉयल ट्रम्प्स टीम ने 82.52 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम में सुमित मुखर्जी, भाबेश साहा, कौस्तुभ नंदी, साग्निक रॉय, नवनीत स्वाइका और मोनिका जाजू शामिल थे। इस टीम को 90,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
स्टील स्ट्रिप्स टीम ने 80.91 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। टीम के सदस्य सुभाष गुप्ता, सिद्धार्थ बेहुरिया, स्वापा देसाई और अरुण कुमार सिन्हा को 70,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
इस अवसर पर स्टील स्ट्रिप्स ग्रुप के चेयरमैन एवं पीबीए के प्रेसिडेंट एमेरिटस आर.के. गर्ग तथा पंजाब ब्रिज एसोसिएशन के चेयरमैन एवं पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव के.आर. लखनपाल ने विजेताओं को सम्मानित किया।