Student Dies in Swimming

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई के स्विमिंग पूल में छात्र की मौत

pp

Student Dies in Swimming

Sports University Rai में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्र की डूबने से मौत हो गई, जिसके बाद संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

मृतक की पहचान दिल्ली के गौतम नगर निवासी 28 वर्षीय निशांत के रूप में हुई है, जो यूनिवर्सिटी में पीजी डिप्लोमा क्रिकेट कोर्स कर रहा था। जानकारी के अनुसार निशांत क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास करने के बाद थकान उतारने के लिए स्विमिंग पूल में गया था। कुछ देर बाद उसका शव पानी में तैरता मिला, जिससे वहां मौजूद छात्र और खिलाड़ी हैरान रह गए।

घटना के बाद निशांत को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए Sonipat Civil Hospital भेजा गया।

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यह केवल हादसा नहीं बल्कि संदिग्ध मौत का मामला भी हो सकता है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि निशांत शादीशुदा था और कुछ महीने पहले ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ था।

वहीं यूनिवर्सिटी के कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छात्र की मौत स्विमिंग पूल में डूबने से हुई है। परिजनों की ओर से संदेह जताए जाने के बाद हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।