कुरुक्षेत्र में कर्ज से परेशान युवक ने की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
Student Dies by Suicide in Kurukshetra,
Kurukshetra University में मंगलवार रात एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार युवक हरियाणा के मेवात (नूंह) क्षेत्र का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से कर्ज के बोझ को लेकर काफी परेशान चल रहा था। देर रात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक पर कर्ज था और इसी वजह से वह मानसिक तनाव में था।
घटना के समय युवक के पिता भी वहां मौजूद बताए जा रहे हैं। परिवार को पहले से ही युवक के कर्ज की जानकारी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।