Gurugram: गुरुग्राम में एनकाउंटर; गैंगस्टर दीपक नांदल के शार्प शूटर से STF की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद गिरा

गुरुग्राम में एनकाउंटर; गैंगस्टर दीपक नांदल के शार्प शूटर से STF की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद गिरा, भाग रहा था

STF Encounter in Gurugram Gangster Deepak Nandal Gang Shooter Arrested

STF Encounter in Gurugram Gangster Deepak Nandal Gang Shooter Arrested

Encounter in Gurugram: राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गैंगस्टर दीपक नांदल के एक शार्प शूटर को एनकाउंटर के बाद काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार सुबह STF और इस शूटर के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग चली। STF पर फायरिंग कर शूटर भागने की फिराक में था। लेकिन इस दौरान STF की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। पकड़े गए शूटर की पहचान सोनीपत के रहने वाले निलेश उर्फ ढीला के तौर पर बताई गई है।

वहीं गोली लगने और काबू करने के बाद घायल शूटर निलेश को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां STF की कड़ी निगरानी में उसका इलाज किया गया। आरोपी शूटर निलेश दीपक नांदल गैंग के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है और गुरुग्राम व आसपास के इलाकों में फायरिंग, रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताया जाता है। गुरुग्राम में मशहूर फैशन डिजाइनर मयंक चावला के शोरूम की बिल्डिंग पर 20 फरवरी को फायरिंग के मामले में भी यह शामिल था।

इससे पहले इस फायरिंग मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामले में STF के हाथ आया निलेश पांचवां आरोपी है। यह फायरिंग रंगदारी और वसूली के इरादे से की गई थी। वहीं मयंक चावला के शोरूम पर फायरिंग के बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी ली थी। अब निलेश की गिरफ्तारी से गैंग की कई साज़िशों और योजनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है। ठीक होने पर STF शूटर निलेश को रिमांड पर लेगी और राज उगलवाएगी। बताया जाता है कि निलेश एक और कारोबारी पर हमला करने की साजिश रच रहा था। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है।

STF की घेराबंदी देख भागने लगा

बताया जाता है कि गुरुग्राम एसटीएफ को मंगलवार अलसुबह गुप्त सूचना मिली थी कि फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी फ्लाईओवर के पास शूटर मौजूद है। इसके बाद बिना देरी और पूरी तैयारी के साथ STF की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। वहीं जब एसटीएफ टीम आरोपी शूटर को पकड़ने पहुंची, तो खुद को घिरा देख आरोपी ने भागने की कोशिश की और टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच STF ने भी जवाबी कार्रवाई और मुठभेड़ में शूटर निलेश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद STF ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा के करनाल में ताबड़तोड़ एनकाउंटर; 2 बदमाशों को लगी पुलिस की गोली, 1 गोली पुलिसकर्मी के सीने पर आकर लगी, पढ़ें