हिमाचल में एंबुलेंस कर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल: 108 और 102 की सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

हिमाचल में एंबुलेंस कर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल: 108 और 102 की सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

Statewide Strike by Ambulance Workers in Himachal

Statewide Strike by Ambulance Workers in Himachal

शिमला। Statewide Strike by Ambulance Workers in Himachal, हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारी रविवार रात आठ बजे से हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने 11 अप्रैल सुबह आठ बजे तक राज्यव्यापी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। एंबुलेंस कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदेश सचिवालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेशभर से कर्मचारी शामिल हुए।

इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित

कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। एंबुलेंस सुविधा न मिलने से मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचने के लिए निजी गाड़ियों व टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं।

लगातार हो रही अनदेखी : यूनियन

एंबुलेंस कांट्रेक्ट यूनियन के महासचिव बालकराम का कहना है कि कर्मचारी लंबे समय से मांगों व समस्याओं के हल की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी अनदेखी हो रही है। करीब 50 कर्मचारियों को बिना कारण नौकरी से निकालने, कर्मचारियों के साथ प्रताड़ना, वेतन विसंगतियां और अन्य लंबित मांगें बार-बार उठाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला गया। 

...तो जारी रहेगी हड़ताल

बालकराम ने बताया कि इस दौरान जिला स्तर के कुछ प्रतिनिधियों और कंपनी के बीच बातचीत जरूर हुई जिसमें हड़ताल पर न जाने के लिए उनसे कहा गया लेकिन कंपनी ने इसकी जानकारी राज्य यूनियन को नहीं दी। यूनियन का कहना है कि जब तक राज्यस्तरीय कर्मचारी प्रतिनिधियों को आधिकारिक तौर पर वार्ता के लिए नहीं बुलाते, हड़ताल जारी रहेगी। 

108 आपातकालीन चिकित्सा का मुख्य आधार

108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं प्रदेश में आपातकालीन चिकित्सा का मुख्य आधार हैं। हड़ताल की वजह से दुर्घटना व गंभीर मरीजों को तुरंत सहायता में देरी, गर्भवती महिलाओं व ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को परेशानी हो रही है। हालांकि राज्य सरकार की तरफ से सभी उपायुक्तों को स्थिति से निपटने के लिए फौरी तौर पर इनकी जगह विकल्प के तौर पर दूसरे वाहन उपलब्ध करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन सेवाएं प्रभावित हैं।