बिहार के सरकारी स्कूलों में गूँजेगा 'वंदे मातरम्': राज्य सरकार ने जारी किए कड़े निर्देश
State Government Issues Strict Directives
पटना। State Government Issues Strict Directives, राज्य के सरकारी स्कूलों में अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' से होगी। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने इसे लागू करने के लिए सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है।
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिव, प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश भेजा है ताकि नियमों का सही तरीके से पालन हो सके।
सप्ताह में कम से कम एक दिन राष्ट्रगीत जरूरी
मंत्रिमंडल के आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार के 28 जनवरी 2026 के आदेश के अनुसार, देशभर के स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान सप्ताह में कम से कम एक दिन राष्ट्रगीत गाना जरूरी होगा। साथ ही, राष्ट्रीय पर्व, सरकारी कार्यक्रम और अन्य खास मौकों पर भी वंदे मातरम् को शामिल करना अनिवार्य किया गया है।
लापरवाही ने बरतने का आदेश
सरकार ने यह भी साफ किया है कि राष्ट्रगीत के दौरान सभी लोगों को सम्मान में खड़ा होना होगा। अगर कोई लापरवाही या असम्मान होता है, तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा।
इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान के प्रमुखों को दी गई है। हालांकि, समाचार या फिल्म के हिस्से के रूप में राष्ट्रगीत बजाया जाता है, तो उस दौरान दर्शकों के खड़े होने की बाध्यता नहीं होगी।