Stampede at Bageshwar Sarkar Divya Darbar| बागेश्‍वर सरकार के नोएडा दरबार में भगदड़, कई लोग चोटिल

बागेश्‍वर सरकार के नोएडा दरबार में भगदड़; बेहोश होकर गिरे लोग, चोटिल हुए, पुलिस बेकाबू स्थिति को संभालने में लगी

Stampede at Bageshwar Sarkar Divya Darbar

Stampede at Bageshwar Sarkar Divya Darbar

Stampede at Bageshwar Sarkar Divya Darbar: बागेश्‍वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों ग्रेटर नोएडा में कथा कर रहे हैं। जहां बुधवार को उन्होंने दिव्य दरबार लगाया। लेकिन इस दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि, भगदड़ में कई लोग बेहोश हो गए। लोग चोटिल भी हुए हैं। पुलिस ने जैसे-तैसे बेकाबू स्थिति को काबू करने का प्रयास किया। दरबार में भगदड़ मचने के वीडियोज भी सामने आए हैं।

दिव्य दरबार में अधिकाधिक संख्या में पहुंच गए लोग

बताया जा रहा है कि, जिस पंडाल में बागेश्‍वर सरकार ने दिव्य दरबार लगा रखा था। वहां अधिकाधिक संख्या में लोग पहुंच गए। उम्मीद से ज्यादा लोग आए। जिसमें पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई। दिव्‍य दरबार में हाजिर हुए सभी लोगों में आगे बढ़ने की होड़ थी और इस बीच अचानक से भगदड़ का आलम पैदा हो गया।