मेरठ मेट्रो और नमो भारत के स्टेशनों पर एसएसएफ ने कड़ी सुरक्षा लागू की
SSF enforces tight security at Meerut Metro
मेरठ। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेट्रो और नमो भारत के संचालन पर एसएसएफ ने भी ड्यूटी लगा दी। 13 स्टेशनों का जिम्मा एसएसएफ के दो इंस्पेक्टर और 400 जवानों को दिया गया है।
सोमवार को पहले ही दिन एसएसएफ की जांच में लाइसेंसी पिस्टल, शराब, सिगरेट,तबांकू, माचिस और घी एवं तेल लेकर चलने वालों को वापस लौटा दिया। दूसरे दिन सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
बताया गया कि मंगलवार को प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर चलने वालों का सामान जब्त कर लिया जाएगा। 25 किलो से ज्यादा कपड़े या सामान का बैग लेकर चलने वालों को भी वापस लौटा दिया गया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सभी यात्रियों की निगरानी की जा रही थी।
मेट्रो और नमो भारत के सभी स्टेशनों की जिम्मेदारी का यूपीएसएसएफ (यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) को दी गई है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्घाटन से पहले ही मेरठ साउथ से लेकर मोदीपुरम तक 13 स्टेशनों पर 400 एसएसएफ के जवानों की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगा दी गई। एसएसएफ का जिम्मा स्टेशनों की सुरक्षा का है। एसएसएफ के डीजी डीके ठाकुर ने बताया कि मेट्रो और नमो भारत के स्टेसनों पर सुरक्षा के लिए एसएसएफ की पांचवीं वाहिनी स्थापित की गईं है।
एक कमांडेंट और दो इंस्पेक्टर समेत 500 जवान वाहिनी में है। 400 जवानों की ड्यूटी मेट्रो और नमाे भारत के 13 स्टेशनों पर लगाए गए। सोमवार को दूसरे दिन मेट्रो और नमो भारत में यात्रा करने वाले लाइसेंसी हथियार तक लगा कर पहुंच गए। उन्हें चेकिंग गेट से ही लौटा दिया। शराब लेकर और पीकर चलने वालों को भी स्टेशन से आगे प्रवेश नहीं मिल सका है।
इसी तरह से सिगरेट, तबांकू, माचिस, घी और तेल लेकर चलने वालों को भी लौटाया गया। कुछ यात्री 25 किलो से ज्यादा वजन का बैग लेकर पहुंचे। उनको भी मेट्रो और नमो भारत में प्रवेश नहीं मिल सका। एक व्यक्ति सिर्फ 25 किलो वजन का ही बैग साथ लेकर जा सकता है।
दूसरा दिन होने की वजह से किसी का सामान जब्त नहीं किया गया। चेताया गया कि मंगलवार से प्रतिबंधित सामान को एसएसएफ जब्त कर लेगा। ऐसे में सभी यात्रियों को चाहिए कि मेट्रो और नमो भारत को कोई केमिकल्स भी लेकर नहीं जा सकते है।