टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की फाइनल टीम का ऐलान, चोटिल मलिंगा को भी मिली जगह
T20 World Cup 2026 Sri Lanka Squad
T20 World Cup 2026 Sri Lanka Squad: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. ऑलराउंडर दासुन शनाका की कप्तानी वाली इस टीम में कामिंदु मेंडिस को शामिल किया गया है. पिछले काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे स्टार खिलाड़ी धनंज्य डी सिल्वा को बाहर कर दिया गया है. टीम का पहला मैच 8 फरवरी को आयरलैंड के साथ है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका भारत के साथ सह-मेजबान है. टीम का पहला मैच आयरलैंड के साथ कोलंबो में है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है, श्रीलंका का पहला मैच 8 फरवरी को है. श्रीलंका ने अपना एकमात्र टी20 वर्ल्ड कप खिताब 2014 में जीता था. तब टीम फाइनल में भारत को हराकर चैंपियन बनी थी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका टीम
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा.
श्रीलंका टीम का शेड्यूल
- 8 फरवरी, बनाम आयरलैंड- कोलंबो
- 12 फरवरी, बनाम ओमान- पल्लेकेले
- 16 फरवरी, बनाम ऑस्ट्रेलिया- पल्लेकेले
- 19 फरवरी, बनाम जिम्बाब्वे- कोलंबो.