ऑस्ट्रेलिया के मोइसेस हेनरिक्स ने किया संन्यास का ऐलान, अब अपने देश पुर्तगाल के लिए खेलेंगे

Moises Henriques Retires

Moises Henriques Retires

सिडनी: Moises Henriques Retires: ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स ने डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंन न्यू साउथ वेल्स (NSW) और सिडनी सिक्सर्स के लिए सभी फॉर्मेट में कुल 420 मैच (110 फर्स्ट-क्लास, 112 लिस्ट A और 198 T20) खेले हैं. इस दौरान उन्होंने न्यू साउथ वेल्स टीम के साथ 14 बड़ी ट्रॉफियां जीती.

इसके साथ 39 साल के यह ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी के तौर पर विदा ले रहे हैं. मोइसेस हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए भी तीनों फॉर्मेट में खेला. उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टेस्ट टीम की कैप नंबर 432 हासिल की थी. लेकिन वो ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए. वनडे में उनके नाम 16 मैच, टेस्ट में 4 और टी20 में 24 मैच हैं.

खास बात ये है कि इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है. क्योंकि मोइसेस हेनरिक्स अब अपने जन्मस्थान, पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं. हेनरिक्स का जन्म पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर स्थित फंचाल में हुआ था. जब वे बहुत छोटे थे, तभी उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया चला गया और वे सिडनी में पले-बढ़े, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रिकेट में एक शानदार करियर बनाया.

हेनरिक्स अब अगले महीने 2028 T20 वर्ल्ड कप के लिए यूरोपियन क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में पुर्तगाल के लिए खेलेंगे. वह विदेशी लीगों के लिए भी उपलब्ध रहेंगे और अगस्त में शुरू होने वाली नई छह-टीमों वाली यूरोपियन T20 प्रतियोगिता में ग्लासगो कॉस्मिक का प्रतिनिधित्व करेंगे.

हेनरिक्स को बिग बैश लीग के अगल सीजन के लिए कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला. उन्होंने 17 साल की उम्र में अपना पहला NSW कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और अब तक BBL के सभी 15 सीजन सिडनी सिक्सर्स के साथ खेले हैं. वह तीन बार BBL चैंपियन रहे हैं और उन्होंने BBL 9 और 10 में टीम को लगातार खिताब जिताए हैं.