EPFO ने 34 करोड़ खातों में भेजा PF का ब्‍याज, आपको मिला क्‍या, ऐसे चेक करें

EPFO ने 34 करोड़ खातों में भेजा PF का ब्‍याज, आपको मिला क्‍या, ऐसे चेक करें

PF Interest Money Transfer

PF Interest Money Transfer

हैदराबाद : PF Interest Money Transfer: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पीएफ खातों में ब्याज का पैसा जमा करा दिया है. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 8.25 फीसदी की दर से ब्याज ट्रांसफर किया गया है, इसके साथ ही 15 जुलाई की तय तारीख तक करोड़ों खातों में ब्याज को क्रेडिट कर दिया गया है.

34 करोड़ खातों में ट्रांसफर हुआ ब्याज का पैसा

ईपीएफओ ने 2025-26 वित्तीय वर्ष का ब्याज एक दिन में ही लगभग 34 करोड़ खातों में भेज दिया है. ईपीएफओ ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद इस वित्त वर्ष के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर लागू की है. मतलब जो भी ब्याज का पैसा लोगों के खाते में भेजा गया है वह इसी ब्याज दर के हिसाब से जोड़ा गया है. पहले कर्मचारियों को ईपीएफ का ब्याज मिलने के लिए अक्टूबर और नवंबर तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस बार ब्याज का पैसा काफी जल्दी आ गया है.

ईपीएफ खाते में कैसे चेक करें?

  • इसके लिए खाताधारकों को कुछ जरूरी स्टेप्स को अपनाने होंगे, जैसे...
  • सबसे पहले आप EPFO Member Passbook Portal पर जाएं.
  • इसके बाद अपना UAN नंबर उसमें डालें.
  • फिर पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर दें.
  • इसके बाद Sign In कर दें.
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज कर दें.
  • फिर आप आसानी से पासबुक सेक्शन में जा सकते हैं.
  • वहां जाकर अपनी Member ID चुनें
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपकी PF पासबुक खुल जाएगी.
  • यहां पर आपको 2025-26 वित्त वर्ष का ब्याज दिखाई देगा.

UMANG ऐप से चेक करें EPF का ब्याज

  • इसके लिए आप मोबाइल में UMANG App डाउनलोड करें.
  • फिर लॉगिन करने के बाद ऐप में EPFO सर्च करें और उसे चुनें.
  • इसके बाद Employee Centric Service पर जाएं.
  • फिर View Passbook के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना UAN नंबर दर्ज करें और Get OTP पर क्लिक करें.
  • फिर OTP दर्ज करने के बाद अपनी Member ID चुनें.
  • इतना करने के बाद आपकी पासबुक खुल जाएगी.