मऊ में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान – 22 फरवरी को हेल्प डेस्क

मऊ में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान – 22 फरवरी को हेल्प डेस्क

Special voter revision drive in Mau

Special voter revision drive in Mau

मऊ। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत नए मतदाता बनने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 22 फरवरी को प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यह मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एक त्रुटिरहित, शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है।

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि ऐसे सभी युवा जिनकी आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है या होने वाली है, वह अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नए पंजीकरण के लिए फॉर्म-छह पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिक फॉर्म-छह भरकर अपना आवेदन कर सकते हैं। जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर 'ड्राफ्ट मतदाता सूची' का प्रकाशन किया जा चुका है। नागरिक अपने संबंधित बूथ पर जाकर सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। मतदाता केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यदि मतदाता सूची में नाम, पता या फोटो में कोई त्रुटि है, तो फॉर्म-8 के माध्यम से सुधार किया जा सकता है। साथ ही, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-सात भरा जा सकता है। कहा कि पंजीकरण की प्रक्रिया को अत्यंत सरल बनाया गया है। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं।

मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से घर बैठे पंजीकरण संभव है। बीएलओ के माध्यम से अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ से संपर्क कर आफलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

समस्त नागरिक, युवा विशेष मतदाता पुरनीक्षण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर एक वोट की कीमत है। मऊ का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, यही हमारा संकल्प है। -प्रवीण मिश्र, जिलाधिकारी मऊ।