चंडीगढ़ में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाताओं को भरना होगा Enumeration Form

चंडीगढ़ में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाताओं को भरना होगा Enumeration Form

Special Camp for Activating Ration Subsidy

Special Intensive Revision of Voter Lists to Begin in Chandigarh

चंडीगढ़: निशांत कुमार यादव, जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त, यू.टी. चंडीगढ़ ने आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01.07.2026 के संदर्भ में कराए जा रहे फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के संबंध में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी गई कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारूप निर्वाचक नामावली (Draft Electoral Roll) का प्रकाशन 21.07.2026 को किया जाएगा। यह भी बताया गया कि चंडीगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की वर्तमान मैपिंग 72.29% तक पहुंच चुकी है।

SIR-2026 के अनुमोदित कार्यक्रम के अनुसार, बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा 15.06.2026 (सोमवार) से 14.07.2026 (मंगलवार) तक घर-घर जाकर सत्यापन एवं मौजूदा मतदाताओं से Enumeration Forms एकत्र करने का कार्य किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मौजूदा मतदाता को Enumeration Form भरना अनिवार्य होगा। यह फॉर्म संबंधित BLO से प्राप्त किया जा सकता है अथवा मतदाता पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन भी भरा जा सकता है।

यह भी जानकारी दी गई कि BLO द्वारा Enumeration Form की एक प्रति प्राप्त कर दूसरी प्रति पर हस्ताक्षर कर रसीद के रूप में मतदाता को वापस दी जाएगी, जिसे अभिलेख हेतु सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। आवश्यकतानुसार सहायक दस्तावेजों सहित Enumeration Forms भी जमा किए जा सकते हैं।

जनसाधारण को यह भी अवगत कराया गया कि यदि कोई पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में शामिल होने से रह गया है, तो वह दावे एवं आपत्तियों की अवधि 21.07.2026 (मंगलवार) से 20.08.2026 (गुरुवार) तक नवीन पंजीकरण हेतु प्रपत्र संख्या-6 (Form No. 6) के माध्यम से आवेदन कर सकता/सकती है। इसी प्रकार, जिन मतदाताओं को अपने विवरण में संशोधन करवाना है, वे इसी अवधि के दौरान प्रपत्र संख्या-8 (Form No. 8) जमा कर सकते हैं।

निर्वाचन सेवाओं से संबंधित सहायता हेतु नागरिक कार्य दिवसों में मतदाता हेल्पलाइन नंबर “1950” पर संपर्क कर सकते हैं। नागरिक ECINET मोबाइल एप्लीकेशन एवं मतदाता पोर्टल पर उपलब्ध “Book a Call Request with BLO” सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त, यू.टी. चंडीगढ़ ने सभी पात्र नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा Enumeration Forms समय पर जमा करवाकर निर्वाचक नामावली को अद्यतन एवं शुद्ध बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।