उत्तर प्रदेश में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रचार का विशेष अभियान

उत्तर प्रदेश में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रचार का विशेष अभियान

Special Campaign for the Promotion

Special Campaign for the Promotion

लखनऊ। Special Campaign for the Promotion, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023’ के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 15 और 16 अप्रैल को हर लोकसभा क्षेत्र में ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें सामाजिक क्षेत्र की महिलाएं, ‘लखपति दीदी’, एनसीसी-एनएसएस स्वयंसेवक और छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

स्कूटी रैली के जरिये भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी। महिला महाविद्यालयों और छात्रावासों में ‘नारी शक्ति दीवार’ बनाई जाएगी, जहां महिलाएं अपने विचार लिखेंगी। साथ ही सैंड आर्ट, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और लोकगीत जैसे कार्यक्रमों से अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।

अभियान के सफल संचालन के लिए उच्च शिक्षा परिषद, विश्वविद्यालयों, निजी व स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों और क्षेत्रीय अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इंटरनेट मीडिया, मिस्ड काल और स्टिकर के माध्यम से भी जनसमर्थन जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने मंगलवार को वर्चुअल बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान की गतिविधियां प्रभावी और व्यापक स्तर पर आयोजित की जाएं।