स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए विशेष अभियान: बिजली समस्याओं पर सख्त कार्रवाई

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए विशेष अभियान: बिजली समस्याओं पर सख्त कार्रवाई

Special Campaign for Smart Meter Consumers

Special Campaign for Smart Meter Consumers

पावर कारपोरेशन से लेकर वितरण निगमों के ज्यादातर कार्मिक लगाए जाएंगे अभियान में

अध्यक्ष ने रिचार्ज पर भी बिजली न जुड़ने के मामलों की गहन जांच के भी दिए निर्देश

लखनऊ। Special Campaign for Smart Meter Consumers, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के बाद पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने सात दिन का विशेष अभियान चलाने का निर्णय किया है। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कारपोरेशन के साथ ही विद्युत वितरण निगमों (डिस्कॉम) को निर्देश दिया है कि मुख्य अभियंता के नेतृत्व में अभियान के दौरान ज्यादातर कार्मिकों को स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से संपर्क कर उनकी दिक्कतों को दूर करने में लगाया जाए। 1912 पर स्मार्ट मीटर संबंधी दर्ज कराई जाने वाली शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा कर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


डॉ. गोयल ने कहा कि प्रयास होना चाहिए कि निगेटिव बैलेंस पर स्वतः कटे सभी कनेक्शन रिचार्ज होकर फिर जुड़ जाएं। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि उपभोक्ताओं क़ो स्मार्ट मीटर से संबंधित पंपलेट जरूर दिया जाए। जिन उपभोक्ताओं ने बैलेंस राशि क़े ऊपर बहुत कम धनराशि का रिचार्ज कराया गया है उनसे संपर्क कर बताया जाए कि पर्याप्त धनराशि जमा करें नहीं तो कनेक्शन कट जाएगा।

रिचार्ज न कराने वाले उपभोक्ताओं से संपर्क कर पता किया जाए कि क्या दिक्कत है? देखा जाए कि कहीं किसी और तरीके से तो बिजली का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जाए।

रिचार्ज कराने के बाद भी कनेक्शन न जुड़ने के मामलों की गहन जांच की जाए। गलत बिल न बनने की हिदायत देते हुए निर्देश दिया कि गलत बिल संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। अध्यक्ष ने गर्मी में बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए ट्रांसफार्मर सहित अन्य मरम्मत संबंधी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

वितरण निगमों के कार्यो की समीक्षा करते हुए डा. गोयल ने कहा कि बिजली संबंधी ढांचागत विकास कार्यों को समय से पूरा किया जाए। अधूरे कार्यों के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाए। कार्यों के सही इस्टीमेट न बनाने वाले कार्मिकों को स्थानांतरित किए जाए। बिजली के बिल की वसूली में लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।