नगर निगम चुनाव में हार पर बोले रोहित ठाकुर, कारणों पर होना चाहिए मंथन

नगर निगम चुनाव में हार पर बोले रोहित ठाकुर, कारणों पर होना चाहिए मंथन

Speaking on the defeat in the municipal corporation elections

Speaking on the defeat in the municipal corporation elections

शिमला। हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव में हार पर सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 4 में से तीन नगर निगम चुनाव हारी है। पालमपुर में ही पार्टी को जीत मिल सकी है। उन्होंने कहा कि हार के क्या कारण रहे, इसके लिए पार्टी स्तर पर मंथन होना चाहिए, ताकि आने वाले समय में ऐसा न हो।

पालमपुर में जीत का श्रेय बुटेल को

सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में रोहित ठाकुर ने कहा कि पालमपुर नगर निगम में जीत का श्रेय विधायक आशीष बुटेल को देता हूं। उन्होंने कहा कि केवल नगर निगम के ही चुनाव पार्टी चुनाव चिह्न पर होते हैं, बाकी पार्टी चिह्न पर नहीं थे। 

पंचायत चुनाव में मिला सहयोग

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जनता का भरपूर सहयोग मिला है। उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में 70 से 80 प्रतिशत प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिती व जिला परिषद कांग्रेस के जीतकर आए हैं। उनके विस क्षेत्र में जिला परिषद में स्थिति क्लीयर थी और कांग्रेस यहां पर जीती है। 

जयराम पर निशाना

रोहित ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोपों पर कहा कि अभी विधानसभा चुनाव के लिए एक साल से अधिक का समय है। एक साल बाद क्या होगा ये चीजें भविष्य के गर्भ में है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर कांग्रेस की जो जीत हुई है उससे निश्चित तौर पर कांग्रेस कैडर का आत्मविश्वास बढ़ा है।