सपा विधायक का निधन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया दुख

सपा विधायक का निधन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया दुख

SP MLA Dr. SP Yadav passes away

SP MLA Dr. SP Yadav passes away

बलरामपुर। SP MLA Dr. SP Yadav passes away: समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, गैंसडी विधायक 78 वर्षीय डॉ. एसपी यादव का शुक्रवार सुबह आठ बजे हरियाणा के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह चार बार विधायक वह दो बार मंत्री रह चुके थे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनका नाम सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल है। वह एमएलके कालेज में रसायन शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। बड़े बेटे राकेश यादव ने बताया कि डा.शिव प्रताप यादव लोक दल व सपा के कई बार जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वह 1993, 1997, 2012 व 2022 में जिले के गैंसडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे।

मुलायम सिंह के थे करीबी

डा. एसपी यादव को मुलायम सिंह का काफी करीबी माना जाता था। लोग उन्हें तराई के गांधी के नाम से भी पुकारते थे। अंतिम संस्कार 27 जनवरी को 11 बजे राप्ती नदी के सिसई घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक प्रकट किया है।

सीएम योगी ने जताया दुख

सपा विधायक के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स कर कहा- "उत्तर प्रदेश के गैंसड़ी विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।"

अखिलेश यादव ने व्यक्त किया शोक

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शिव प्रताप यादव ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स कर लिखा- "बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा से सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।"

यह पढ़ें:

'ज्ञानवापी में मिले हिंदू मंदिर होने के सबूत', जानें- ASI सर्वे की रिपोर्ट में क्या-क्या मिला?

अयोध्या में रेकी करने के आरोपी सात दिन की रिमांड पर भेजे गए, एटीएस करेगी पूछताछ

यूपी: इन IPS अफसरों को मिलेगा Gallantry Award, जानिए प्रशांत कुमार और मंजिल सैनी के बारे में