लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इन्वेस्ट यूपी एमओयू विवाद पर मुख्यमंत्री योगी पर हमला बोला
SP Chief Akhilesh Yadav attacks Chief Minister Yogi
लखनऊ। SP Chief Akhilesh Yadav attacks Chief Minister Yogi, पूछ एआइ से इन्वेस्ट यूपी के समझौता ज्ञापन (एमओयू) को लेकर छिड़े विवाद को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। सपा प्रमुख ने मंगलवार को एक समाचार का स्क्रीन शाट शेयर करते हुए पांच प्रतिशत कमीशन के सवाल उठाए थे।
इसके बाद बुधवार को लिखा,एमओयू करने से पहले से एआइ से ही ‘पूछ’ के बारे में पूछ लिया होता। अपने आसपास के ऐसे ‘फाइव परसेंटिया’ घूसखोर व खुदगर्ज़ लोगों से बचना चाहिए, जो आपकी अनभिज्ञता या अज्ञान का दुरुपयोग करते हैं।
मुख्यमंत्री ने 23 मार्च को एक्स पर पूछ एआइ के साथ 25 हजार करोड़ रुपये समझौता ज्ञापन होने की जानकारी दी थी। इसके बाद मंगलवार को पोस्ट कर लिखा था कि इन्वेस्ट यूपी द्वारा किया गया समझौता ज्ञापन विस्तृत जांच-पड़ताल और परियोजना मूल्यांकन से पहले की प्रारंभिक प्रक्रिया होती है।
ऐसे समझौते राज्य सरकार पर बाध्यकारी नहीं होते। यदि कोई संभावित निवेशक निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो उसका समझौता ज्ञापन स्वतः समाप्त कर दिया जाएगा। इस पर सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा था कि इनकी लंबी बात का सीधा मतलब ये है कि ‘निवेश से पहले प्रवेश का पांच प्रतिशत शुल्क’ जब तक भाजपाइयों के खब्बू-खजाने में नहीं पहुंचेगा तब तक सब कुछ हवा-हवाई है।
बुधवार को किए पोस्ट में सपा प्रमुख ने बिना मुख्यमंत्री का नाम लिए आगे लिखा,‘इससे आपकी एआइ (आर्टिफिशियल इमेज) मतलब ले-दे के बनाई गई ‘कृत्रिम छवि’ पर भी बहुत खराब प्रभाव पड़ता है, साथ ही आपके समय में धूमिल हुई प्रदेश की असली छवि और भी अधिक बद से बदहाल होती है।
इन भ्रष्ट कांडों के उजागर होने से अच्छे, सच्चे और ईमानदार निवेशक हतोत्साहित भी होते हैं और प्रदेश में निवेश करने से विमुख भी होते हैं। आप तो लौट जाएंगे लेकिन प्रदेश को तो जनता का ख्याल रखना है, यही सोचकर कम-से-कम एक तो अच्छा काम करते जाइए।’ एक अन्य पोस्ट में उन्हाेंने एलपीजी संकट को लेकर लिखा, बुझ्झवला योजना: भाजपा की नाकामी का नया नाम।