सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, सेमीफाइनल में इंग्लैंड की चुनौती पर भी बोले- संजू को अब ड्रॉप मत करना

सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, सेमीफाइनल में इंग्लैंड की चुनौती पर भी बोले- संजू को अब ड्रॉप मत करना

Sourav Ganguly warned Team India

Sourav Ganguly warned Team India

Sourav Ganguly warned Team India: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने संजू सैमसन की 97 रनों की पारी की सराहना करते हुए उन्हें टीम में नियमित तौर पर शामिल करने की सलाह दी है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल को कठिन चुनौती बताया है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार यानी 1 मार्च को करो या मरो मुकाबला खेल गया था. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. संजू की इस धमाकेदार पारी की गूंज अभी थमने का नाम नहीं ले रही है. 

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने संजू की बेहतरीन पारी की सराहना की है. गांगुली ने न केवल संजू की प्रतिभा की तारीफ की, बल्कि चयनकर्ताओं को एक कड़ा संदेश भी दिया है.

संजू को लगातार टीम में बनाए रखने की गांगुली ने की वकालत

वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन के प्रदर्शन से सौरव गांगुली बेहद प्रभावित दिखे. उन्होंने कहा कि सैमसन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्हें भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में अब लगातार खेलना चाहिए. गांगुली का मानना है कि संजू उस श्रेणी के खिलाड़ी हैं जो एक बार क्रीज पर जम जाएं, तो विपक्षी टीम को अकेले तबाह करने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि संजू ने बहुत ही नाजुक और दबाव वाली स्थिति में ये पारी खेलकर अपनी परिपक्वता साबित की है.

इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े में महामुकाबला 

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार यानी 5 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. ये मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को गयाना में मात दी थी. हालांकि, मुंबई की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है, जिससे मुकाबला और भी कड़ा हो जाएगा.

दादा ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल से पहले किया सावधान

सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को सावधान करते हुए कहा कि इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत और संतुलित है. उन्होंने सलाह दिया कि वानखेड़े की परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया को अपनी रणनीति और एप्रोच में बदलाव करना होगा. गांगुली का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला मुख्य रूप से दोनों टीमों के स्टार बल्लेबाजों के बीच होगा, जहां परिस्थितियों को जल्दी समझने वाली टीम ही बाजी मारेगी.