सौरव गांगुली ने दी आइपीएल नाकआउट को लेकर खुशखबरी, 100 फीसदी दर्शकों को मिली अनुमति
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

सौरव गांगुली ने दी आइपीएल नाकआउट को लेकर खुशखबरी, 100 फीसदी दर्शकों को मिली अनुमति

सौरव गांगुली ने दी आइपीएल नाकआउट को लेकर खुशखबरी

सौरव गांगुली ने दी आइपीएल नाकआउट को लेकर खुशखबरी, 100 फीसदी दर्शकों को मिली अनुमति

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को बोर्ड की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद ऐलान कर दिया है कि आईपीएल 2022 का पहला प्ले-ऑफ और एलिमिनेटर मैच 24 और 26 मई को कोलकाता में खेले जायेंगे, जबकि दूसरा प्ले-ऑफ और फाइनल 27 और 29 मई को अहमदाबाद में खेले जायेंगे। इन मैचों में स्टेडियम में दर्शकों की पूरी मौजूदगी होगी। वहीं महिला चैलेंजर का आयोजन 24 से 28 मई तक लखनऊ में होगा। 

बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने मीडियाकर्मियों को कहा, ''महिला चैलेंजर सीरीज 24 से 28 मई के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी।''

उन्होंने कहा, ''जहां तक ​​पुरुषों के आईपीएल नॉकआउट चरण के मैचों का संबंध है, यह कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। इसमें 22 मई को लीग चरण के समापन के बाद खेले जाने वाले मैचों के लिए दर्शकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति की मंजूरी होगी।''