गोरक्षा के लिए धर्मयुद्ध का शंखनाद: सुलतानपुर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- "अब आर-पार की होगी लड़ाई"

गोरक्षा के लिए धर्मयुद्ध का शंखनाद: सुलतानपुर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- "अब आर-पार की होगी लड़ाई"

Sounding the clarion call for a holy war for cow protection:

Sounding the clarion call for a holy war for cow protection

सुलतानपुर। वाराणसी से लखनऊ तक की गोरक्षा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा पर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज शनिवार शाम को सुलतानपुर पहुंचे। स्वामी ने यहां पर कहा कि देश में गोरक्षा और सनातन की रक्षा हमारा परम संकल्प है।

वाराणसी से गोरक्षा धर्म युद्ध शंखनाद यात्रा के लम्भुआ के मेला वाली बाग पहुंचने पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में गोरक्षा कानून नहीं है। देश आजाद हुए करीब 78 वर्ष बीत गए, संविधान में कई बार संशोधन कर नया कानून बनाया गया, लेकिन आज तक गोरक्षा कानून नहीं बन पाया है। अब धर्मयुद्ध का शंखनाद हो गया है। सरकार को गोरक्षा कानून बनाना ही पड़ेगा। किसी भी कीमत में हम सनातनी गाय को कटने नहीं देंगे।

देश में जागरूकता फैलाने का कार्य

उन्होंने कहा कि गोमाता की रक्षा और सनातन धर्म की रक्षा के लिए यह यात्रा पूरे देश में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से 11 मार्च को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उत्साहित सनातनी लोग गोमाता की जय, सनातन धर्म की जय, शंकराचार्य की जय के नारे लगाए। पयागीपुर से वह अमेठी के रास्ते रायबरेली की ओर रवाना हो गए। कांग्रेस नेता वरुण मिश्र व योगेश तिवारी ने साथियों के साथ लोहरामऊ चौराहे पर अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत किया।

गोहत्या पर प्रतिबंध लगाना ही होगा

उन्होंने कहा कि सरकार को हर हाल में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाना ही होगा। अब लड़ाई आरपार की होगी। इस मौके पर कृष्ण कुमार पांडेय, शिवाकांत तिवारी, नन्हू सोखा, सुभाष तिवारी, गुंजन मिश्र, अतुल दूबे, अरविंद दूबे, मनोज शुक्ल,मोहित तिवारी, अभिषेक मिश्र, राजन दूबे, आशुतोष मिश्र, अमित तिवारी, दिलीप तिवारी आदि मौजूद रहे। कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने समर्थकों के साथ पयागीपुर चौराहे पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर बृजेन्द्र मिश्र, विनय मिश्र, अमित मिश्र, सत्यम चौरसिया, सचिन यादव, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।