सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगा राम अस्पताल में करवाया गया भर्ती
BREAKING

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगा राम अस्पताल में करवाया गया भर्ती

Sonia Gandhi Hospitalized

Sonia Gandhi Hospitalized

नई दिल्ली। Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थय संबंधी परेशानियों(health problems) का सामना कर रही हैं। गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण उनको सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 76 वर्षिय सोनिया गांधी की स्थिति स्थिर है। अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि बुखार के कारण वह अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है।

बुखार के कारण अस्पताल में हुईं भर्ती / hospitalized due to fever

सर गंगा राम अस्पताल के ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ डी एस राणा ने कहा, "कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दो मार्च 2023 को चेस्ट मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ अरूप बसु और उनकी टीम के तहत सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर है।"

इस साल दूसरी बार कराया गया अस्पताल में भर्ती / Hospitalized for the second time this year

मालूम हो कि इस साल यह दूसरी बार है, जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह पढ़ें:

40 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया BJP विधायक का बेटा,ऑफिस और घर से मिले करोड़ों रुपये

Pegasus : राहुल गांधी के मोबाइल में ऐसा क्या था जो वो छिपाना चाहते थे : अनुराग ठाकुर

विरोधियों को टक्कर देने में कांग्रेस विफल:चुनावी नतीजों में फ्लॉप रहा कांग्रेस का शो