पति की हत्या के लिए जेवर बेचे, फिर देवर के साथ मिलकर BSF जवान को मार डाला, मेरठ में पत्नी समेत 5 गिरफ्तार

पति की हत्या के लिए जेवर बेचे, फिर देवर के साथ मिलकर BSF जवान को मार डाला, मेरठ में पत्नी समेत 5 गिरफ्तार

Meerut BSF Jawan Murder

Meerut BSF Jawan Murder

Meerut BSF Jawan Murder: मेरठ में एक और मुस्कान सामने आई है। बीएसएफ जवान नैनसिंह की हत्या पत्नी कोमल ने अपने प्रेमी गुलशन के साथ मिलकर अंजाम दी। दोनों ने मिलकर प्लानिंग की और छह लाख रुपये सुपारी देकर गुलशन की हत्या कराई। पुलिस ने फिलहाल बीएसएफ जवान की पत्नी कोमल, उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

पुलिस लाइन में एसएसपी अविनाश पांडेय और एसपी देहात अभिजीत कुमार ने इंचौली के धनपुर गांव में 27 मार्च की रात को हुई बीएसएफ जवान नैनसिंह की हत्या का खुलासा किया। बताया कि 27 मार्च की रात करीब 1.40 बजे घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की गई। 28 मार्च की शाम करीब चार बजे परिजनों ने लाश देखी। इस मामले में खुलासे के लिए टीम लगाई गई थी। मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नैनसिंह के मौसेरे भाई गुलशन को गिरफ्तार कर लिया।

शराब के नशे में मारपीट करता था पति

पूछताछ में खुलासा हुआ कि नैनसिंह शराब पीने का आदी था और कोमल से मारपीट करता था। कोमल दो साल से दोनों बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। इस दौरान कोमल के गुलशन से अवैध संबंध हो गए। करीब आठ माह से गुलशन और कोमल मिलकर नैनसिंह की हत्या की प्लानिंग कर रहे थे। कोमल ने अपने जेवर गिरवी रखकर छह लाख रुपये में पति की हत्या की सुपारी दिलाई। गुलशन ने अपने दोस्त राहुल, गुड्डू, मोंटू को बुलाया और हत्या कर दी। हत्या की रात गुलशन और उसके साथी एक सीसीटीवी कैमरे में दिखे थे, जिसके बाद आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने कोमल और गुलशन समेत सभी पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है।

प्रेसवार्ता में बेहोश हुई कोमल

कोमल को प्रेसवार्ता में बाकी आरोपियों के साथ खड़ा किया था। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर गई। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कोमल को संभाला और जिला अस्पताल भिजवाया।