सोलन: हाईवे पर सड़क विवाद हाथापाई में बदला, नशे में ड्राइवर का चालान

सोलन: हाईवे पर सड़क विवाद हाथापाई में बदला, नशे में ड्राइवर का चालान

Solan Road Dispute on Highway

Solan: Road Dispute on Highway

सोलन। Solan: Road Dispute on Highway, चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर सुबह रबौण के समीप दो गुटों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय और हरियाणा के युवकों के बीच सड़क पर गाड़ी चलाने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। दोनों गुटों ने अपनी-अपनी गाड़ियां बीच सड़क पर खड़ी कर दीं, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

राहगीरों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

गाड़ी सही न चलाने पर विवाद

जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार में सवार युवक शिमला से चंडीगढ़ की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी ठीक से न चलाने को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। दोनों गुट एक-दूसरे पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप लगाते रहे और विवाद बढ़ता चला गया। इस दौरान दोनों गुटों के बीच हाथापाई भी हुई। 

पुलिस ने लिया संज्ञान, नशे में था ड्राइवर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। सोलन पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा नंबर की गाड़ी का चालान किया। जांच में सामने आया कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था।

क्या कहते हैं एसपी

एसपी सोलन अभिषेक ने बताया कि ड्रंक ड्राइविंग के तहत हरियाणा नंबर की गाड़ी एचआर 10 एजेड 7026 का चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें- शिमला राम मंदिर हॉल विवाद: निकाह पर मचे घमासान के बीच 'सूद सभा' का स्पष्टीकरण, जानें क्या है पूरा मामला