Solan Panchayat Voter List

सोलन में पंचायत वोटर लिस्ट प्रकाशित, 4 दिन में आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

pp

Solan Panchayat Voter List


मनमोहन शर्मा, जो ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन हैं, ने पंचायत राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार, सोलन ज़िला की विभिन्न ग्राम सभाओं की निर्वाचक नामावली में नाम शामिल करने के लिए प्राप्त आवेदनों को सूचीबद्ध कर सार्वजनिक अवलोकन के लिए प्रकाशित किया गया है।

जारी निर्देशों में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को इस निर्वाचक नामावली को लेकर कोई आपत्ति या आक्षेप है, तो वह संबंधित प्रमाणों सहित सहायक ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं ज़िला पंचायत अधिकारी के कार्यालय में अधिसूचना जारी होने के 4 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।