देवरिया में एसओजी का बड़ा 'मिडनाइट' ऑपरेशन: 20 युवक हिरासत में, साइबर ठगी या संगठित अपराध के तार?

देवरिया में एसओजी का बड़ा 'मिडनाइट' ऑपरेशन: 20 युवक हिरासत में, साइबर ठगी या संगठित अपराध के तार?

SOG Major Midnight Operation in Deoria

SOG's Major 'Midnight' Operation in Deoria

देवरिया। SOG's Major 'Midnight' Operation in Deoria, गोरखपुर पुलिस और एसओजी (स्पेशल आपरेशन ग्रुप) की टीम ने मंगलवार की देर रात शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमनाथ नगर में मुस्लिम अंसारी के मकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 20 संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे वार्ड में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात कई पुलिस वाहनों ने मुस्लिम की मकान को चारों तरफ से घेर लिया और अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान कई युवकों को बाहर निकालकर हिरासत में लिया। उन्हें पूछताछ के लिए गोरखपुर ले जाया गया। पुलिस ने मौके से 12 से अधिक मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं।

हिरासत में लिए गए युवक शहर में फ्री यानी आनलाइन संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मामला साइबर ठगी, संगठित अपराध या किसी अन्य संदिग्ध नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मकान पहले भी पुलिस जांच के दायरे में आ चुका है और यहां पूर्व में भी छापेमारी हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि इस कार्रवाई की भनक सदर कोतवाली पुलिस को भी नहीं लगी।

गोरखपुर पुलिस और एसओजी टीम ने पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से अंजाम दिया, जिससे स्थानीय पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहा है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि गोरखपुर से आई एसओजी व पुलिस ने छापेमारी कर कुछ लोगों को उठाया है उसकी जानकारी बाद में हम लोगों को हुई। गोरखपुर से आई टीम ने कोतवाली को पहले कोई सूचना नहीं दी थी।