समाजसेवी ठाकुर उमेश भाटी को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग हरियाणा का चेयरमैन बनाया गया

समाजसेवी ठाकुर उमेश भाटी को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग हरियाणा का चेयरमैन बनाया गया

Social worker Thakur Umesh Bhati has been appointed Chairman

Social worker Thakur Umesh Bhati has been appointed Chairman

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: समाजसेवी ठाकुर उमेश भाटी को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग, नई दिल्ली द्वारा हरियाणा का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उमेश भाटी ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं साथियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक बड़ा दायित्व है, जिसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।

Social worker Thakur Umesh Bhati has been appointed Chairman

इस अवसर पर राष्ट्रीय चेयरमैन शैलेश गर्ग और राष्ट्रीय सचिव डॉ. राम किशन ने उमेश भाटी का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई दिशा और गति मिलेगी।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर उन्हें पर्यावरण मित्र बनाना है। इसी दिशा में उमेश भाटी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी आम नागरिक टोल फ्री नंबर 18002028509 के माध्यम से संगठन से जुड़ सकता है।

Social worker Thakur Umesh Bhati has been appointed Chairman

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद उनका गृह क्षेत्र है ऐसे में सबसे पहले वह पर्यावरण को लेकर ज्यादा से ज्यादा काम करेंगे। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में आयोग की ओर से कई महत्वपूर्ण पहल की जाएंगी। पूरे हरियाणा में टीम गठित की जाएगी। उमेश भाटी ने कहा कि  वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाना, स्कूलों और कॉलेजों में पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देना, जल संरक्षण के लिए विशेष कार्यक्रम चलाना और प्लास्टिक मुक्त अभियान को गति देना शामिल है। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।

इस मौके पर  जिला प्रमुख अधिकारी मनीष (फरीदाबाद), राज कुमार गर्ग (गाजियाबाद, यूपी), देशराज चौधरी (पलवल) कमल प्रताप सिंह भाटी, गौरी शंकर, एडवोकेट अनिल शर्मा, जयपाल नंबरदार सहित मास्टर लाखन सिंह, गगन सिसौदिया, कैलाश भाटी, रश्मी भाटी, विजय भाटी, उज्जवल रॉय, कल्पना भाटी, पुनीत भाटी और मोनिका भाटी उपस्थित रहे।