हिमाचल प्रदेश में मौसम ने बदला मिजाज, रोहतांग-बारालाचा में हिमपात, कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने बदला मिजाज, रोहतांग-बारालाचा में हिमपात, कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि

Weather takes a turn in Himachal Pradesh

Weather takes a turn in Himachal Pradesh

शिमला। Weather takes a turn in Himachal Pradesh, ऊंची चोटियों रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा में हल्का हिमपात हुआ है। जबकि शिमला शहर, मेशाबरा कुफरी, सहित शिमला के ऊपरी क्षेत्रों खड़ापत्थर और साथ लगती करीब दस पंचायतों में आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि हुई।

उधर करसोग में भी ओलावृष्टि की सूचना है। इसके कारण सेब सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। शुक्रवार को बादलों के बीच दोपहर बाद आंधी और ओलावृष्टि हुई। ताजा आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत मिली है। दिन के तापमान में एक से 6.3 डिग्री की गिरावट आई है।

अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट शिमला के कुफरी में 6.3, धर्मशाला में पांच, मनाली में 4.8, कांगड़ा में 4.3, ऊना और नाहन में 3.7 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री तक कम दर्ज किए गए।

मौसम विज्ञान केद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को प्रदेश के किन्नौर और लाहुल स्पीति जिलों को छोड़ बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर 3 जून तक रहने का अनुमान है। जिसमें ऊंचे क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर हिमपात और वर्षा जबकि निचले क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान में भी एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। प्रदेश में मई माह के दौरान अब तक 44 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 26 प्रतिशत कम दर्ज किया गया है।

स्थान न्यूनतम अधिकतम

  • शिमला 17.4 25.0
  • सुंदरनगर 18.4 34.9
  • भुंतर 14.2 31.5
  • कल्पा 10.0 21.4
  • धर्मशाला 19.8 30.0
  • कांगड़ा 20.9 32.5
  • ऊना 20.7 39.6
  • नाहन 18.3 33.2
  • केलंग 3.5 18.4
  • सोलन 19.0 35.4