कानपुर में फर्जी डिग्री-मार्कशीट घोटाला: एसआइटी ने बरामद की सैकड़ों डिग्रियां

कानपुर में फर्जी डिग्री-मार्कशीट घोटाला: एसआइटी ने बरामद की सैकड़ों डिग्रियां

SIT recovers hundreds of degrees

SIT recovers hundreds of degrees

कानपुर। Fake degree-marksheet scam in Kanpur: एसआइटी (विशेष जांच दल) की दो टीमें शनिवार को अलीगढ़ और मेरठ आरोपितों से बरामद मार्कशीट-डिग्रियां लेकर पहुंची। इसमें स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ की 10 डिग्रियाें में तीन फर्जी निकली, जबकि अन्य डिग्रियों का सत्यापन होली के बाद होगा। जबकि मंगलायतन विश्वविद्यालय की 40 डिग्रियों को उनके प्रबंधन ने सत्यापित कर उन्हें सही बताया है।


किदवई नगर थाना पुलिस ने फर्जी डिग्री-मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के सरगना रायबरेली के शैलेंद्र कुमार, कौशांबी निवासी नागेंद्र मणि त्रिपाठी, गाजियाबाद के जाेगेंद्र व शुक्लागंज के अश्वनी कुमार को 19 फरवरी को जेल भेजा था, जबकि पांच आरोपित शुभम दुबे, शेखू, छतरपुर निवासी मयंक भारद्वाज, हैदराबाद का मनीष उर्फ रवि, गाजियाबाद निवासी विनीत फरार हैं। आरोपितों के पास से उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों के नामी विश्वविद्यालय के 1000 से ज्यादा डिग्री और मार्कशीट बरामद की थी। इन मार्कशीट-डिग्रियां व पूरे गिरोह की जांच के लिए एसआइटी की नौ टीमें बनी थी।

पांच टीमें दूसरे शहरों के विश्वविद्यालयों के नाम की मार्कशीट-डिग्रियों की जांच करने गई है। अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय ने संकल्प शर्मा ने बताया कि मंगलायतन विश्वविद्यालय की 40 डिग्रियों को सही बताया गया है। ऐसे में अब उनके यहां जिस छात्र के नाम की डिग्रियां हैं। उनके विश्वविद्यालय में प्रवेशव उपस्थिति का भी रिकार्ड मांगा जाएगा।

वहीं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ होली के चलते बंद हो चुका है। फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने तीन को सत्यापित कर उन्हें अपने यहां की नहीं बताई। जबकि सात डिग्रियों के लिए समय मांगा है। सीएसजेएमयू के नाम से बरामद 357 डिग्री-मार्कशीट का सत्यापन चल रहा है।

इन विश्वविद्यालय के मिली फर्जी डिग्रियां

पुलिस आयुक्त ने बताया कि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की 355 डिग्री, लिंग्या विश्वविद्यालय फरीदाबाद की 100, मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ़ की 40, जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद फिरोजाबाद की 11, एशियन विश्वविद्यालय मणिपुर की 280, ग्लोकल विश्वविद्यालय सहारनपुर की 11, सिक्किम प्रोफेशनल विश्वविद्यालय सिक्किम की तीन, प्रज्ञान इंटरनेशनल विश्वविद्यालय झारखंड की 23, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ की 10, हिमालयन विश्वविद्यालय ईटानगर की एक, हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड की एक, श्री कृष्णा विश्वविद्यालय छतरपुर की 102, मोनाड विश्वविद्यालय हापुड़ की तीन, जामिया उर्दू अलीगढ़ की दो और माध्यमिक शिक्षा परिषद की 96 मार्कशीट बरामद हुई थीं।