रिश्ते शर्मसार: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बहन की ननद से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

रिश्ते शर्मसार: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बहन की ननद से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रिश्ते शर्मसार: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बहन की ननद से किया दुष्कर्म

रिश्ते शर्मसार: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बहन की ननद से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

धौलाना। हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ  रिश्तेदार युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की पिछले दिनों ही  शादी हुई थी। शादी के बाद पहली होली होने के चलते महिला अपने घर आई हुई थी। इस दौरान उसकी रिश्तेदारी का युवक भी आया हुआ था। शनिवार देर शाम को युवक ने पीड़िता को उसके ही घर मे कोल्डड्रिंक पीने को दी। जिसमें पीड़िता के अनुसार नशीला पदार्थ मिला हुआ था।

आरोप है कि महिला के बेसुध हो जाने के बाद आरोपित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना पूरा विवरण परिजनों को बताया। जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपित युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़िता की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है एवं आरोपित को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।