सिप्पी  मर्डर  : आरोपी  ने  मीडिया  पर  नाम  प्रसारित   रोक  की  मांग  की  अर्जी  दायर  की,  अगली  सुनवाई  10  जुलाई  को

सिप्पी  मर्डर  : आरोपी  ने  मीडिया  पर  नाम  प्रसारित   रोक  की  मांग  की  अर्जी  दायर  की,  अगली  सुनवाई  10  जुलाई  को

1000222464

Sippy murder: Accused files plea to stop media from publishing

चंडीगढ़, 19 मई:-    एक दशक से पुराने चर्चित सिप्पी सिद्धू मर्डर केस में आरोपी ने सीबीआई विशेष अदालत में मीडिया को नाम प्रकाशित किए जाने पर रोक लगाए जाने की अर्जी दायर की है l अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए आगामी 10 जुलाई की तिथि तय की है l इस अर्जी पर सीबीआई जवाब दाखिल कर सकती है l


इस दौरान आरोपी की ओर से मीडिया में नाम प्रकाशित करने पर रोक लगाने के लिए एक नया आवेदन भी दायर किया गया, जिसे इंटरलोक्यूटरी एप्लिकेशन के रूप में दर्ज करते पंजीकृत किया गया l इसकी प्रति उपलब्ध करा दी गई और सीबीआई को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस पर अपना जवाब अगली तारीख तक दाखिल करे l वही, सिप्पी की कथित मंगेतर ने भी उसका नाम मीडिया मे प्रसारित किए जाने पर रोक की अर्जी दायर की है l यह अभियोजन पक्ष की तरफ से गवाह है l