चांदी ने लगाई लंबी छलांग, सोने में गिरावट; बाजार में उतार-चढ़ाव जारी
Silver surges sharply
दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जहां बुधवार को चांदी ने बड़ी छलांग लगाई, वहीं सोने में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई, जो पहले 2,49,500 रुपये प्रति किलो थी। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों और खरीदारों की मांग में तेजी आई है।
वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये गिरकर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले यह 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों और निवेशकों के बदलते रुख के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है, हालांकि यह अब भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।
विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित सख्त मौद्रिक नीति, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और वैश्विक तनाव बाजार की दिशा तय करेंगे।