सिद्धू मूसेवाला को मारकर अब पिता को भी दी जा रही धमकी, मैसेज में लिखकर भेजी गई यह बात
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

सिद्धू मूसेवाला को मारकर अब पिता को भी दी जा रही धमकी, मैसेज में लिखकर भेजी गई यह बात

Sidhu Moose Wala Father Threats

Sidhu Moose Wala Father Threats

Sidhu Moose Wala Father Threats : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब उनके पिता को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है| दरअसल, खबर आ रही है कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है| उन्हें मैसेज करके कहा गया है- ‘अगला नंबर बापू का’। हालांकि, इस मामले में अभी कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है|

सिद्धू मूसेवाला के दो शूटर ढेर...

बतादें कि, पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले दो शूटरों को ढेर कर दिया है| अमृतसर अटारी बॉर्डर के नजदीक इन्हें एक घर में ढेर किया गया| इसके साथ ही बाकी के शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है| जबकि एक शूटर की तलाश अभी जारी है|

ज्ञात रहे कि, 29 मई को 28 साल के सिद्धू मूसेवाला (Punjab Famous Singer Sidhu Moose Wala) की मानसा जिले के जवाहर गांव के नजदीक हत्या कर दी गई थी| कारों में सवार होकर आये शूटरों ने सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से छलनी-छलनी कर डाला था| शूटरों ने सिद्धू मूसेवाला की थार गाड़ी पर साइड और सामने से कई राउंड फायर किये थे| स्थिति का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि शूटरों ने सिद्धू को सीट से हिलने तक का मौका नहीं दिया| सिद्धू सीट पर बैठे के बैठे रह गए|

सिद्धू मूसेवाला के साथ जिस वक्त यह वारदात घटी उस वक्त शाम का समय था और वह अपने घर से थार गाड़ी में सवार होकर घूमने निकले थे| सिद्धू मूसेवाला के साथ दो अन्य लोग और मौजूद थे| जिन्हें भी गोलियां लगीं लेकिन इनकी जान बच गई| सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी पंजाब के टॉप मोस्ट गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली है| लारेंस बिश्नोई गैंग के कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की सुपारी दी थी|