मेरठ में आईएसआई नेटवर्क का भंडाफोड़: पाकिस्तानी गैंगस्टरों के हैंडलर किराए के कमरे से रच रहे थे साजिश

मेरठ में आईएसआई नेटवर्क का भंडाफोड़: पाकिस्तानी गैंगस्टरों के हैंडलर किराए के कमरे से रच रहे थे साजिश

SI Network Busted in Meerut

SI Network Busted in Meerut

मेरठ। SI Network Busted in Meerut, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से जुड़े गैंग्सटरों का हैंडलर बनकर काम करने वाला मोहम्मद सुहेल और गणेश गिरि सुभारती विश्वविद्यालय के पीछे गोपाल विहार कालोनी में किराए पर रहते थे। छावनी क्षेत्र, सिटी एवं कैंट रेलवे स्टेशन के वीडियो बनाकर इन्होंने पाकिस्तान गैंग्सटर को भेजे थे।

तलाशी में हथियार बरामद

सुहेल को रिमांड पर लेकर गाजियाबाद पुलिस की टीम सोमवार रात मेरठ आई थी। बंद कमरे का ताला खोलकर पुलिस ने एक तमंचा और दो चाकू बरामद किए हैं। दोनों ने यहां के काफी युवकों को अपने साथ जोड़ कर रखा था। कालोनी के लोगों का कहना है कि इनके पास काफी युवकों का आना-जाना था। कालोनी में दोनों ने बता रखा था कि वह आनलाइन कंपनी चलाते हैं।

गैंगस्टर सरफराज और शहजाद के नाम आए सामने

जांच एजेंसियां अभी तक पाकिस्तान के दो गैंग्सटर सरदार सरफराज डोगर और शहजाद भट्टी का नाम सार्वजनिक कर पाई हैं। उक्त दोनों गैंग्सटर यहां के किशोरों और बेरोजगार युवकों को जोड़कर देश की अहम जानकारी जुटा रहे हैं। सरफराज ने बिजनौर निवासी सुहेल को जोड़ा, जबकि शहजाद भट्टी ने हापुड़ के अजीम राणा और मेरठ के जई गांव निवासी आजाद राजपूत को जोड़ा।

यह सभी हैंडलर बनकर काम कर रहे थे। सुहेल बिहार निवासी गणेश गिरि दोनों किराए पर रहते थे और युवकों को वीडियो बनाने के लिए ट्रेंड करते थे। पूछताछ में सुहेल ने बताया है कि मेरठ के कई वीडियो पाकिस्तान के गैंग्सटर को भेज चुका है।

मोबाइल डाटा रिकवर करने में जुटी पुलिस

शास्त्रीनगर का गगन प्रजापति भी इनके संपर्क में यहीं से आया था। पुलिस और जांच एजेंसी इनके मोबाइल का डाटा रिकवर करने में लगी हैं। एटीएस के एसआइ अमित कुमार ने बताया कि उनकी टीम अजीम और आजाद पर काम कर रही है। यह दोनों आरोपित गैंग्सटर शहजाद भट्टी से जुड़े थे।