श्यामलाल बंसल पंचकूला, अक्षिता सैनी अंबाला और राजीव जैन सोनीपत से मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी

श्यामलाल बंसल पंचकूला, अक्षिता सैनी अंबाला और राजीव जैन सोनीपत से मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी

BJP Candidates for the Mayoral Seats

BJP Candidates for the Mayoral Seats

अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा
पंचकूला। BJP Candidates for the Mayoral Seats: 
पिछले 3 दिनों से निकाय चुनाव के लिए पंचकूला, अंबाला और सिनोपत से मेयर सीट को लेकर भाजपा में बना असमंजस आज उम्मीदवार की फाइनल घोषणा के बाद समाप्त हुआ। भाजपा की ओर से श्याम लाल बंसल को पंचकूला मेयर सीट से, अक्षिता सैनी को अंबाला और राजीव जैन को दूसरी बार चुनावी मैदान में उतार दिया है। वहीं, पार्षदों के नामों की घोषणा भी शीघ्र कर दी जाएगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबियों में शामिल और पंचकूला की राजनीति के माहिर श्याम लाल बंसल को भाजपा ने मेयर कैंडिडेट नियुक्त कर दिया है। बंसल का नाम भाजपा चुनाव समिति फाइनल करने के बाद 5 नामों के साथ हाइकमान को भेज चुकी थी, जिसपर पिछले 36 घंटों तक असमंजस की स्थिति बनी रही। श्याम लाल बंसल साल 2020 के निकाय चुनाव में भाजपा की टिकट से चूक गए थे, लेकिन समाजसेवक के रूप में वे पिछले 40 वर्षों से समाज सेवा करते आ रहे हैं। आरएसएस के सक्रिय प्रचारक के नाते हर समाज सेवा में सहयोग करते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंचकूला प्रवास के दौरान वे उनके खास मित्रों में शामिल हो गए। भाजपा के पैनल को फाइनल करने से पहले श्यामलाल बंसल ने धर्मगुरु ज्ञानानंद जी महाराज का भी आशीर्वाद लिया। सूत्रों का कहना है कि ज्ञानानंद जी महाराज की ओर से मिले समर्थन के बाद हाइकमान ने बंसल के नाम पर अंतिम मुहर लगाई। पंचकूला से प्रत्याशी चुने जाने के बाद बंसल के सेक्टर 2 स्थित आवास पर समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।