बघौला गांव में श्रीमद भागवत सप्ताह कथा एवं देव प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

बघौला गांव में श्रीमद भागवत सप्ताह कथा एवं देव प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

Shrimad Bhagwat Saptah Katha and Dev Pratishtha Mahotsav

Shrimad Bhagwat Saptah Katha and Dev Pratishtha Mahotsav

पूरे गांव में गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

पलवल। दयाराम वशिष्ठ: Shrimad Bhagwat Saptah Katha and Dev Pratishtha Mahotsav: जिला के गांव बघौला में सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकालकर श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं देव प्रतिष्ठा की शुरुआत की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए हाईवे से होते हुए पूरे गांव की परिक्रमा लगाई। कलश यात्रा में गांव की काफी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की।

कलश यात्रा की शुरूआत ज्ञानचंद नम्बरदार के प्लॉट से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा लगाकर वापस प्लॉट पर पहुंची। बघेल चौपाल के समीप में मंदिर का जीर्णोद्वार कर इन मुतियों की स्थापना की जाएगी। जिसमें शिव परिवार, हनुमान जी व शीतला माता की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इस कथा का सुंदर आयोजन किया जा रहा है।

Shrimad Bhagwat Saptah Katha and Dev Pratishtha Mahotsav

शोभा यात्रा के बाद कथा व्यास आचार्य पंडित धर्मकृष्ण तिवारी जी ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को पहले दिन ज्ञान की गंगा में डुबोते हुए श्री मद भागवत कथा की महता का सुंदर वर्णन किया।  परीक्षित के रूप में चिरंजी लाल अपनी पत्नी कुन्ती के साथ मौजूद रहे। कथा व्यास पंडित तिवारी  जी ने धुंधकारी कथा का वर्णन करते हुए श्रोताओं से कहा कि कथा के श्रवण मात्र से धुंधकारी को मोक्ष मिला। आयोजकों ने भक्तों से आग्रह किया है कि वे नियमित रूप से कथा श्रवण कर कथा का लाभ उठाएं।

कथा का आयोजन बघेल समाज की ओर से किया जा रहा है। इस मौके पर गिर्राज सिंह बघेल, छाजू राम बघेल, रघुबीर चंदेल, दयाराम बघेल, संदीप नम्बरदार, परसराम मेहम्बर, चोखराम मेहम्बर, सुखराम मेहम्बर, कृष्ण मुरारी व शोभाराम के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।