श्री कौशलेंद्र सीता राम मंदिर सभा के चुनाव 7 जून को, नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई

श्री कौशलेंद्र सीता राम मंदिर सभा के चुनाव 7 जून को, नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई

1000210512

Shri Kaushlendra Sita Ram Mandir Sabha elections

प्रधान सहित छह पदों पर होगा चुनाव; 3 जून तक नाम वापसी, जरूरत पड़ने पर बैलेट पेपर से मतदान

चंडीगढ़।5  मई - श्री कौशलेंद्र सीता राम मंदिर सभा, सेक्टर 19-सी की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चुनाव 7 जून 2026 को करवाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मंदिर सभा की ओर से विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

जारी जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रधान, उप प्रधान (पुरुष), उप प्रधान (महिला), महासचिव, वित्त सचिव और संयुक्त सचिव के पदों के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। इन पदों पर योग्य एवं इच्छुक सदस्यों को भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
मंदिर सभा के महासचिव ने बताया कि जो सदस्य चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, वे 31 मई तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र दो सदस्यों से अनुशंसित होना अनिवार्य होगा और इसे बंद लिफाफे में मुख्य पुजारी पंडित विजय जी को सौंपना होगा।

चुनाव प्रक्रिया के तहत नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 3 जून निर्धारित की गई है। इसके बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।