Shri Kaushalendra Sita Ram

सेक्टर 19-सी मंदिर सभा चुनाव 7 जून को, छह पदों के लिए मतदान

pp

Shri Kaushalendra Sita Ram

श्री कौशलेंद्र सीता राम मंदिर सभा,, सेक्टर 19-सी की कार्यकारिणी के चुनाव 7 जून 2026 को आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में सभा द्वारा विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

चुनाव के तहत प्रधान, उप प्रधान (पुरुष), उप प्रधान (महिला), महासचिव, वित्त सचिव और संयुक्त सचिव सहित कुल छह पदों के लिए मतदान होगा। इच्छुक सदस्य 31 मई तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र दो सदस्यों की अनुशंसा के साथ बंद लिफाफे में मुख्य पुजारी पंडित विजय जी को सौंपना अनिवार्य होगा।

चुनाव प्रक्रिया के अनुसार नाम वापसी की अंतिम तिथि 3 जून निर्धारित की गई है, जिसके बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। यदि किसी पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार होंगे, तो 7 जून को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जाएगा।

मंदिर सभा ने सभी सदस्यों से चुनाव में सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि पारदर्शी और सुचारु तरीके से नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सके।