लखनऊ में पंचायत प्रतिनिधियों का 'शक्ति प्रदर्शन': राजभर बोले— "कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव CM योगी के पास ले जाऊंगा"
'Show of Strength' by Panchayat Representatives in Lucknow
लखनऊ। 'Show of Strength' by Panchayat Representatives in Lucknow, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो पाने की तस्वीर साफ होते ही पंचायत प्रतिनिधियों की बेचैनी बढ़ गई है। मंगलवार को योजनाओं की जानकारी देने के लिए आयोजित क्षेत्र पंचायत प्रमुखों कार्यशाला पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाने का अखाड़ा नजर आया।
जिसके बाद मंच से पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा जाएगा। पूरी कोशिश होगी कि सरकार कार्यकाल बढ़ाने पर राजी हो जाए। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री को करना है।
पंचायती राज निदेशालय में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के लिए आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मंत्री ने प्रमुखों से कहा कि मैं आप लोगों की भावनाओं को समझ रहा हूं, इसका कद्र किया जाएगा। कार्यकाल बढ़ाने के लिए आप लोगों की बातें मुख्यमंत्री के समक्ष पूरी ताकत के साथ रखने का काम होगा।
उन्होंने ब्लाक प्रमुख संघ से राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रशासक समिति के गठन के माध्यम से कार्यकाल बढ़ाए जाने के लिए जारी आदेशों की प्रति के साथ प्रस्ताव देने को कहा। प्रमुखों को आश्वासन दिया कि जल्द ही 10 लाख की जगह 15 लाख रुपये तक की योजनाओं को स्वीकृत करने का अधिकार उन्हें दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री के जिले में पहुंचने की सूचना प्रमुखों को भी मिले इसकी व्यवस्था की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है।हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। हम पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयार हैं।
कार्यक्रम स्थल पर मंत्री के पहुंचने से पहले मंच से ब्लाक प्रमुख प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने प्रमुख सचिव अनिल कुमार से कार्यकाल समाप्त होने पर मौजूदा क्षेत्र पंचायतों को ही प्रशासक नियुक्त करने की मांग की।
राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड की तरह प्रशासक समिति का गठन करने का सुझाव दिया। मंच से पदाधिकारी कार्यकाल बढ़ाने का मुद्दा पूरे दमखम से रखें इसके लिए हाल में बैठे प्रमुखों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बहस भी हुई।
दबाव बनाया कि सिर्फ कार्यकाल बढ़ाने पर ही बात हो। संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘सेनानी’ के संबोधन के दौरान इस कदर टोका टोकी की गई कि उन्हें कहना पड़ा कि जो अपने को अधिक सक्षम समझ रहा है, वह मंच पर आ जाए।
कार्यशाला में पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार, अपर निदेशक प्रशासन व मिशन निदेशक गुंजन द्विवेदी, अपर निदेशक एसएन सिंह ने विचार व्यक्त किए। मंच से ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशकांत सिंह, महामंत्री त्रिपुरारी मिश्रा, मनीष मिश्रा आदि ने कार्यकाल बढ़ाए जाने का मुद्दा उठाया।