Short Circuit Sparks Fire at Madhuban

करनाल के मधुबन थाने में शॉर्ट सर्किट से आग, खड़ी गाड़ियां जलकर खाक

undefined

Short Circuit Sparks Fire at Madhuban

करनाल के मधुबन थाना परिसर में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 11,000 वोल्ट की बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह हादसा हुआ।

आग की चपेट में आकर एक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि एक कैंटर के टायरों में आग लगने से उसे भी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस अधिकारी विपन ने बताया कि जीटी रोड के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन में फॉल्ट आने के कारण यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।