यूपी विधानसभा में शिवपाल का योगी सरकार पर हमला, जलशक्ति मंत्री घिरे

यूपी विधानसभा में शिवपाल का योगी सरकार पर हमला, जलशक्ति मंत्री घिरे

Shivpal attacks Yogi government in UP Assembly

Shivpal attacks Yogi government in UP Assembly

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र जारी है. इस दौरान सदन में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला देखने को मिला. इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सदन में घेर लिया और सिंचाई को लेकर बड़ा दावा किया.
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण को लेकर मंत्री को घेरा
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि योगी सरकार की ओर से सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के लिए पेश किए गए बजट में भ्रष्टाचार, अक्षमता और दिखावटीपन ज्यादा है. कई योजनाओं में वास्तविक व्यय कम हुआ है. रखरखाव और मेंटीनेंस में कटौती की गई है. बजट में बुंदेलखंड और पूर्वांचल के बजट में कटौती की गई है.
‘अगर अधिकारी आपकी नहीं सुनते तो…’
शिवपाल ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैंने सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने के लिए आपको कॉल किया. लेकिन पानी नहीं छोड़ा गया. फिर मैंने खुद अधिकारियों को फोन किया तो पानी मिला. इतने समय तक मंत्री रहने के बाद भी अधिकारी आपकी नहीं सुनते कहीं तो कमी है.