शौर्य चक्र विजेता MARCOS कमांडो अमित कुमार राणा का सड़क हादसे में निधन, देश में शोक की लहर

शौर्य चक्र विजेता MARCOS कमांडो अमित कुमार राणा का सड़क हादसे में निधन, देश में शोक की लहर

Shimla: Shaurya Chakra Awardee MARCOS Commando

Shaurya Chakra Awardee MARCOS Commando

Shimla: Shaurya Chakra Awardee MARCOS Commando, शौर्य चक्र से सम्मानित इंडियन नेवी के MARCOS कमांडो अमित कुमार राणा की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कमांडो अमित हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की ज्वालामुखी तहसील के लहारू गांव के रहने वाले थे। कश्मीर में चलाए गए ऑपरेशन दन्ना और ऑपरेशन शोक बाबा के दौरान उन्होंने अदम्य साहस से आतंकियों का मुकाबला किया था। जम्मू-कश्मीर में एंटी टेरर ऑपरेशन्स के दौरान अपनी असाधारण वीरता के लिए उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। शांति काल में यह वीरता के लिए सर्वोच्च सैन्य अवॉर्ड है। उनकी गिनती इंडियन नेवी के चुनिंदा मरीन कमांडो में होती रही। हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने उनके निधन पर शोक जताया है।

भारतीय नौसेना के MARCOS कमांडो अमित सिंह राणा लीडिंग मैकेनिकल इंजीनियर थे। ऑपरेशन दन्ना के दौरान उन्होंने लेफ्टिनेंट कमांडर महेश कुमार को कवर देते हुए बहुत करीब से एक आतंकवादी को मार गिराया था। दोनों अफसरों ने इस ऑपरेशन में आतंकियों का सफाया कर दिया था। ऑपरेशन शोक बाबा में भी कमांडो अमित राणा ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे। अमित राणा ने गोलीबारी के बीच जान पर खेलकर आतंकियों के ठिकाने पर आईआडी लगाया। नतीजा यह रहा कि तीन आतंकवादी मारे गए थे।

शहीद कमांडो को हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्रद्धांजलि दी। डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि हिमाचल प्रदेश ने अपना एक बहादुर सपूत खो दिया है, जिसने कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों के माध्यम से साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सेवा की।