शास्त्री मार्केट चंडीगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन की धड़कन है - सत्य पाल जैन

शास्त्री मार्केट चंडीगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन की धड़कन है - सत्य पाल जैन

Shastri Market is the heartbeat of Chandigarh

Shastri Market is the heartbeat of Chandigarh's social

जैन ने नवीनीकरण प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया

चंडीगढ़ 09 मई, 2026. Shastri Market is the heartbeat of Chandigarh's social, शास्त्री मार्केट सेक्टर 22 के नवीनीकरण प्रोजेक्ट का भूमि पूजन आज सुबह चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया श्री सत्य पाल जैन ने विधिवत पूजा अर्चना करवा कर किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, स्थानीय पार्षद दमन प्रीत सिंह बादल, चण्डीगढ़ प्रशासन के चीफ आर्किटेक्ट राजीव मेहता और आर्किटेक्ट विनोद जोशी बतौर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 


    भूमि पूजन के अवसर पर चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया श्री सत्य पाल जैन ने कहा के शास्त्री मार्केट से मेरा सम्बंध तब से है जब मैं अखबारों के वितरण का काम करता था। जैन ने कहा कि शहर के पुराने बाजार केवल व्यापार के केंद्र नहीं होते बल्कि वे सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन की धड़कन होते हैं। उन्होंने बताया कि यह परियोजना 2026 के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है।नव निर्माण के बाद शास्त्री मार्केट अपने आप में एक सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट बनेगा जिसमे प्रशासन और दुकानदारों की भागीदारी एक उम्दा उद्धरण पेश करेगी। 
    चंडीगढ़ के पूर्व मेयर एवं प्रशासक सलाहकार परिषद के सदस्य देवेश मोदगिल ने कहा कि यह परियोजना शहरी बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं में सुधार और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मोदगिल ने कहा के इस प्रोजेक्ट को प्रशासन ने मंजूरी दी है और इसका सारा खर्च दुकानदारों द्वारा स्वयं किया जाएगा। उन्होंने कहा के शास्त्री मार्केट के प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद ये मॉडल चंडीगढ़ में और जगहों पर भी लागू करने का प्रयास करेंगे। 


    शास्त्री मार्केट के प्रधान मुकेश गोयल ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि  ₹6 से ₹8 करोड़ की लागत से ये प्रोजेक्ट पूरा होगा, इसके अंतर्गत दुकानों का लेवल लगभग तीन फुट ऊँचा किया जाएगा, छतों की ऊँचाई बढ़ाई जाएगी, बाजार को सौर ऊर्जा आधारित बनाया जाएगा तथा सुरक्षा के लिए 100 से 150 सी.सी.टी.वी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त वाटर टैंक, वाई-फाई सुविधा और सुव्यवस्थित पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी।


    इस कार्यक्रम में शास्त्री मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव पुनीत कपूर बावा, उपाध्यक्ष हंसराज, वसीम खान, संयुक्त सचिव कंवलजीत सिंह, कैशियर सचिन कुकरेजा, सलाहकार मंजीत सिंह चड्ढा, पूर्व वरिष्ठ कैशियर श्री कृष्ण कुमार, विजय, वीरा, पूर्व सचिव भाजपा सात पाल गुप्ता, जसजीत सिंह, रितेश शर्मा, गीतांजलि वाधवा, सुशांत मौदगिल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।