हिमाचल नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को झटका, भाजपा की बड़ी जीत पर बोले सीएम सुक्खू
Setback for Congress in Himachal Municipal Corporation Elections
शिमला। Setback for Congress in Himachal Municipal Corporation Elections, हिमाचल नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए नतीजे सुखद नहीं रहे। धर्मशाला, मंडी व सोलन में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
स्थानीय विधायक का प्रभाव अधिक रहता
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि नगर निगम चुनाव एक विधानसभा क्षेत्र के चुनाव होते हैं, जिसमें पूरे विधानसभा क्षेत्र के 30 प्रतिशत के करीब मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनाव में स्थानीय विधायक का प्रभाव अधिक रहता है, जो देखने को भी मिला है।
मंडी में अनिल शर्मा, धर्मशाला में सुधीर शर्मा तो पालमपुर में विधायक आशीष बुटेल का प्रभाव रहा। सोलन में दो जगह बेहद कम वोट से कांग्रेस हारी। उन्होंने कहा कि जो गलतियां रही हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।
सेमीफाइनल बताना जल्दबाजी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम चुनावों में लोग राजनीतिक दल नहीं, बल्कि उम्मीदवार की पहचान, रिश्तेदारी, सामाजिक जुड़ाव और स्थानीय कार्यों को देखकर मतदान करते हैं। इसलिए इन चुनावों को विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल बताना राजनीतिक जल्दबाजी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को जीत का श्रेय लेने की प्रतिस्पर्धा छोड़कर अपने भीतर झांक कर देखना चाहिए। प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और समझ रही है कि भाजपा के भीतर कई शक्ति केंद्र बन चुके हैं।