पिथौरागढ़ में सनसनीखेज हत्या का 5 घंटे में खुलासा, पुत्र गिरफ्तार; जाने क्या था मामला

पिथौरागढ़ में सनसनीखेज हत्या का 5 घंटे में खुलासा, पुत्र गिरफ्तार; जाने क्या था मामला

Sensational Murder in Pithoragarh Solved

Sensational Murder in Pithoragarh Solved

पिथौरागढ़ में पिता की हत्या का मामला सुलझा

पिथौरागढ़। Sensational Murder in Pithoragarh Solved, जिला मुख्यालय से लगभग 17 किलोमीटर दूर ग्राम पुरान में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 11 अप्रैल को सूरज कुमार ने सूचना दी कि उनके चाचा बिशन राम, जो अपने पुत्र गौरव कुमार के साथ घर में थे, गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। घायल ने स्वयं भी बताया कि उनके पुत्र ने उन पर हथौड़े से हमला किया है।

घटना के बाद घायल बिशन राम को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भतीजे सूरज द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

उपनिरीक्षक ललित डंगवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र पांच घंटे के भीतर मृतक के आरोपित पुत्र गौरव कुमार, 28 वर्ष, निवासी पुरान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी थी।

ये था मामला

पिथौरागढ़ के पुरान गांव में पिता बिशन राम व पुत्र गौरव कुमार के मध्य किसी बात को लेकर शुक्रवार की देर सांय विवाद हो गया। विवाद के चलते बेटे ने पिता पर हथौड़े से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाले उनके भतीजे सूरज कुमार द्वारा 112 पर सूचना देने के साथ ही घायल अवस्था में बिशन राम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार को भतीजे सूरज कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।