मंडी में सनसनीखेज हत्याकांड: नशेड़ी युवक ने कॉलेज जा रही छात्रा को दराट से काटा, तांत्रिक विद्या और सनक का शक
Sensational Murder in Mandi
मंडी: Sensational Murder in Mandi, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 19 साल की कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड पूरे हिमाचल को झकझोर कर रख दिया है। ट्रक ड्राइवर की बेटी सिया गुलेरिया हर रोज की तरह कॉलेज जा रही थी। इस दौरान एक युवक आता है और उसके ऊपर दराट से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार देता है। जांच में जो बात सामने आई है वो हैरान कर देनी वाली है। सिया हत्या करने वाला दरिंदा ने तो उसे जानता था और न ही उसकी उससे कोई दुश्मनी नहीं है। अब सवाल उठता है कि उसने उसके हत्या क्यों की? इन सवालों के जवाब ढूंढने के लिए मंडी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कौन है आरोपी
सिया की बेरहमी से हत्या करने वाले शैतान का नाम विकास उर्फ रिशु है। आरोपी की उम्र 35 साल बताई जा रही है। वो पास ही के गांव का रहने वाला है। जांच में सामने आया है कि आरोपी रिशु नशे का आदि है। वह भांग और चिट्टे का भी नशा करता था। बड़ी बात यह है कि हत्या के पीछे कोई मोटिव सामने नहीं आया है। अब तक जांच में केवल सनकीपन में ही हत्या को अंजाम देने की बात सामने आई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अपने साथ दराट रखता था। चर्चा यह भी है कि आरोपित श्मशानघाट पर बैठा रहता था। कुछ लोग इसे तांत्रिक विद्या से जोड़कर भी देख रहे हैं।
पुलिस ने हमें घर में रहने की हिदायत दी है और मेरा मोबाइल फोन भी ले गई। अगर उनका बेटा कातिल है तो उसे फांसी होनी चाहिए।
आरोपी की मां
लुधियाना में करता था नौकरी
आरोपित विकास पहले नौकरी करता था। उसने लुधियाना में भी नौकरी की है। वहीं से आने के बाद उसके बर्ताव में बदलाव देखा गया। वहां से आने के बाद वो गुमसुम रहने लगा था। वो किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। उसे नशे की लत लग चुकी थी। उसके परिजनों ने कुछ समय तक उसे नशामुक्ति केंद्र में भी रखा था। वहां से लौटने के बाद वह कुछ समय के लिए ठीक रहा। इसके बाद वो भांग के पत्ते सुखाकर उनका नशा करता था। घरवालों के रोकने पर भी वो नहीं मानता था।
मामले के हर पहलू को खंगाला जा रहा है। आरोपित अभी कुछ नहीं बता रहा। पूछताछ में ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
एएसपी अभिमन्यु शर्मा
घर से दराट लेकर निकला
हत्या के दिन आरोपी विकास घर से दराट लेकर निकला था। इसी दौरान रास्ते में सिया मिली तो पीछे से हमला कर दिया। जब खेत में उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने युवाओं पर भी हमला किया था। ग्रामीणों ने घटनास्थल से दो किमी दूर एक नाले से दबोचा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर उसकी पिटाई भी की थी। जब पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लिया इस दौरान भी कुछ युवक उसपर मुक्के बरसाते हुए नजर आए थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।
तबीयत खराब होने पर अस्पताल में करवाया गया भर्ती
बता दें कि इस मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। वहां आरोपी की तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएसपी ने आरोपी के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है।