नोएडा में पत्नी और प्रेमी ने पति की हत्या की सनसनीखेज घटना
Sensational incident of husband's murder by wife
नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ अपने पति की हत्या कर दी. दोनों लोगों ने गले में दुपट्टा डाला और फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम देवला में एक व्यक्ति विजय उम्र 30 बर्ष निवासी ग्राम बेलोन थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर के शव मिलने की सूचना मिली. सूचना के बाद स्थाननीय पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की गयी तो पता चला कि मृतक की पत्नी राखी ने अपने प्रेमी गुरदीप के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राखी व गुरदीप के बीच पिछले 3-4 साल से प्रेम प्रंसग चल रहा है. पूर्व में भी राखी अपने प्रेमी गुरदीप के साथ चली गयी थी और करीब 1 वर्ष तक गुरदीप के साथ रही. करीब 15 दिन पहले मृतक विजय जो नोवा कूलर कम्पनी में मजदूरी करता है, को गांव बेलोन बुलन्दशहर से लेकर देवला में आ गयी थी. मृतक विजय आरोपी राखी व गुरदीप के प्रेम प्रसंग में बाधा उत्पन्न कर रहा था. इस बात को लेकर यह दोनों लोग नाराज थे. रात्रि में पत्नी ने अपने प्रेमी को बुलाया और सो रहे अपने पति के गले में चुन्नी से फंदा लगाकर दोनों ने उसका गला घुटकर हत्या कर दी.
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि इस मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को मोजर बेयर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त आला कत्ल दुपट्टे को बरामद कर लिया है.