सीनियर वूमेन वनडे: राजस्थान ने 259 रन चेज कर चंडीगढ़ को 6 विकेट से हराया, भाटी का धमाकेदार शतक
- By Gaurav --
- Friday, 13 Feb, 2026
Senior Women's ODI: Rajasthan chases 259 to beat Chandigarh by 6 wickets, Bhati smashes century
सीनियर वूमेन वनडे टूर्नामेंट में गुरुवार को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने चंडीगढ़ को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला राजस्थान के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ। चंडीगढ़ ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 259 रन बनाए, लेकिन राजस्थान ने लक्ष्य को 46.5 ओवर में हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की शुरुआत संभली हुई रही। तानिया भाटिया ने 64 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि शिवांगी ने 69 रन बनाकर टीम की पारी को स्थिरता दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच 94 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने शुरुआती झटकों के बाद टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। काश्वी गौतम ने 27 रन और गुलनाज ने 25 रन जोड़कर स्कोर को प्रतिस्पर्धी बनाया।
हालांकि 259 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण था, लेकिन राजस्थान की बल्लेबाजी ने लक्ष्य को आसान बना दिया। सीओ भाटी ने 136 गेंदों में 110 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने एस.पी. कुमावत (67) के साथ 182 रनों की निर्णायक साझेदारी की, जिसने मैच का रुख पूरी तरह राजस्थान की ओर मोड़ दिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि चंडीगढ़ को हार का सामना करना पड़ा।
आज कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी में चंडीगढ़ बनाम उत्तराखंड, सम्मान की लड़ाई में उतरेंगी दोनों टीमें
???? प्री-मैच रिपोर्ट
चंडीगढ़, 12 फरवरी: कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी के अपने अंतिम लीग मुकाबले में शुक्रवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ और उत्तराखंड आमने-सामने होंगी। अंक तालिका में दोनों टीमें निचले पायदान पर हैं। उत्तराखंड छठे और मेजबान चंडीगढ़ सातवें स्थान पर है।
टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। पिछले पांच मुकाबलों में दोनों को सिर्फ एक-एक जीत ही मिल पाई है। ऐसे में यह मुकाबला अंक तालिका में ज्यादा बदलाव नहीं लाएगा, लेकिन दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का सकारात्मक समापन करना चाहेंगी।
घरेलू मैदान पर खेल रही चंडीगढ़ की टीम के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा का सवाल है, वहीं उत्तराखंड भी सीजन को जीत के साथ खत्म करने की कोशिश करेगा। मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।