Senior officer commits suicide by jumping from the sixth floor of Haryana

Haryana Civil Secretariat की छठी मंजिल से कूदकर वरिष्ठ अधिकारी ने दी जान

undefined

Senior officer commits suicide by jumping from the sixth floor of Haryana

हरियाणा सिविल सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान Ganesh Das Arora के रूप में हुई है, जो एक आईएएस अधिकारी के विशेष वरिष्ठ सचिव के पद पर तैनात थे।

घटना बुधवार दोपहर करीब 12:24 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधिकारी अपने कार्यालय में कार्यरत थे। इसी दौरान वे अचानक अपनी सीट से उठे और सचिवालय की छठी मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी।

पहले भी की थी प्रयास की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक, 9 फरवरी को भी उन्होंने ऊंचाई से कूदने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों ने समय रहते उन्हें रोक लिया था। बताया जा रहा है कि इस वर्ष अक्टूबर में उनकी सेवानिवृत्ति प्रस्तावित थी। उनकी पत्नी उमा अरोड़ा गवर्नर हाउस में तैनात हैं। फिलहाल परिवार की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में उन्हें सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही जांच

मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अभी तक घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो स्थानीय हेल्पलाइन या विश्वसनीय व्यक्ति से तुरंत संपर्क करें। मदद उपलब्ध है।