दिल्ली में जुटेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर होगा मंथन

दिल्ली में जुटेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर होगा मंथन

1000238351

Senior Congress leaders to gather in Delhi

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को अपने महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की एक बैठक बुलाई है, जिसमें मौजूदा राजनीतिक स्थितियों और पार्टी की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि नई दिल्ली के इंदिरा भवन में होने वाली इस अहम बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद होने को लेकर विवाद चल रहा है।

इसके अलावा कांग्रेस की अहम सहयोगी तृणमूल भी राजनीतिक संकट से गुजर रही है, जिसमें पार्टी के कई सांसदों और विधायकों ने बगावत कर दी है।

विपक्षी गठबंधन आईएनडीआइए की ओर से आपसी तालमेल और एकता बनाए रखने की कोशिशों के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को यहां एक बैठक की।